उत्तराखण्ड

दीपावली के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने टाडा वन क्षेत्र मे रहने वाले वनवासी परिवारों के बीच दीपावली पर्व की खुशियाँ मनाई

खबर शेयर करें -

दीपावली के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने टाडा वन क्षेत्र मे रहने वाले वनवासी परिवारों के बीच दीपावली पर्व की खुशियाँ मनाई और कम्बल, वस्त्र, मिष्ठान और दिवाली से सम्बंधित खिलोने वितरित किये।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत विगत वर्षो से दिवाली,होली,नवरात्र पर्व, जन्म दिन एवं परिवार की खास खुशियाँ वनवासी परिवारों के बीच मानते रहे है।
विकास यहाँ रहने वाले वनवासी बच्चों और उनके परिवारों को वस्त्र,जूते,चप्पल,पाठ्य पुस्तके उपलब्ध करवाते रहे है और यहाँ रहने वाले बच्चों को विकास से बेहद लगाव है।
इस अवसर पर नवीन उपाध्याय जी, दीपू नेगी जी,गौरव जोशी जी,सरबजीत सिंह जी,अखिलेश वारियार जी,वीर सिंह जी, दिनेश जोशी जी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव