उत्तराखण्ड

राज्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये धामी सरकार की बड़ी पहल,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

धामी देवप्रयाग के पास व्यास घाट क्षेत्र में नयार घाटी फेस्टिवल का आयोजन

साहसिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फेस्टिवल का आयोजन

सीएम पुष्कर सिंह धामी देवप्रयाग के पास व्यास घाट क्षेत्र में साहसिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित नयार घाटी फेस्टिवल में शामिल हुए …मकसद साफ़ है जिले में पर्यटन को एक नई पहचान मिले और पौड़ी को पर्यटन मानचित्र पर उभारा जा सके.
इस फेस्टिवल में साहसिक गतिविधियों को प्रमुख रूप से स्थान दिया गयाहै..यहां पर्यटक राफ्टिंग, गंगा पथ ट्रेकिंग और फिश एंगलिंग का आनंद ले सकते हैं … साहसिक पर्यटन के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी खास महत्व दिया गया है. अब रोजाना देवप्रयाग में गंगा आरती की जाएगी…जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा… तीन दिन तक चलने वाले फेस्टिवल के दौरान नयार घाटी पर्यटकों से गुलजार है..
ओम वैली रूप में विकसित होगी घाटी
पूरी घाटी को “ओम वैली” के रूप में विकसित करने जा रही है जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के साधन भी सृजित होंगे.

गंगा पथ की सैर

गंगा पथ की सैर से पर्यटक गंगा की सौम्यता और भव्यता के साथ साथ पौराणिक समय में चारधाम यात्रा कहां से शुरू होती थी ये जान पाएंगे.. इस पहल से गंगा पथ पर स्थित क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र दोबारा पर्यटन के मानचित्र पर उभर सकेगा.
साहसिक खेलों का आयोजन
इस फेस्टिवल में बड़ी संख्या में साहसिक खेलों में रुचि रखने वाले लोग पहुंच रहे हैं, जिससे पर्यटन को काफी हद तक बढ़ावा मिल रहा है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव