उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन,हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत दो लोग थे सवार

खबर शेयर करें -

 

Horrific road accident in Durguk, Leh, bus fell into 200 meter deep ditch

गंगोत्री हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. रविवार सुबह एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. गनीमत रही वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है.

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लोडर वाहन देहरादून से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर उत्तरकाशी की ओर जा रहा था. इस दौरान सामने से बस आते देख लोडर चालक ने ब्रेक लगाए तो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

वाहन के पलटते ही वाहन में मौजूद फर्नीचर निर्माण से संबंधी सामान सड़क पर बिखर गया. बताया जा रहा है हादसे के दौरान लोडर वाहन में दो लोग सवार थे. गनीमत रही दोनों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव