उत्तराखण्ड

वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले शातिर अपराधी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गदरपुर क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले शातिर अपराधी गुरमीत सिंह उर्फ गेजी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गुरमीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वन विभाग की टीम पर 6 सितंबर को पीपलपड़ाव जंगल में घात लगाकर हमला किया था, जिसमें वन रेंजर सहित कई कर्मी घायल हुए थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने 8 सितंबर की रात को कलकत्ती के पास मुख्य सड़क पर गुरमीत सिंह को घेरकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर की एक बंदूक और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में गुरमीत ने वन विभाग की टीम पर फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गुरमीत सिंह एक कुख्यात लकड़ी तस्कर और पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह हत्या के प्रयास और अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त रहा है। पुलिस ने गुरमीत के खिलाफ गदरपुर थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 232/2024 के तहत विभिन्न धाराओं और वन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। गुरमीत के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। बता दें कि, गुरमीत सिंह उर्फ गेजी के खिलाफ बरहैनी और पीपलपड़ाव रेंज में वन अधिनियम के तहत कुल 30 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें से कई मामलों की सुनवाई विभिन्न न्यायालयों में चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव