हरिद्वार के रूड़की में नहाते वक्त एक किशोर गंग नहर में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश की। जलवीर मोनू को भी उसकी खोजबीन के लिए बुलाया गया। लेकिन किशोर का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।रुड़की के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में बेटी गंज के पास एक किशोर गंग नहर में नहाते समय डूब गया। देखते ही देखते किशोर आंखों से ओझल हो गया। किशोर को डूबता देख आस-पास के लोगों ने गंग नहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोनू जलवीर मौके पर पहुंचा। इसके साथ पुलिस भी वहां पहुंच गई। लेकिन तब तक किशोर नहर में डूब चुका था।जलवीर मोनू और पुलिस द्वारा काफी देर तक किशोर की तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। किशोर की पहचान भी नहीं हो पाई है। मोनू जलवीर ने बताया कि मौके से एक टोपी एक सफेद बनियान और चप्पल मिली है। लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया
Related Articles
उत्तराखंड-आतंक का पर्याय बना गुलदार,डीएम ने दिए इतने दिन छुट्टी के आदेश
खबर शेयर करें -उत्तराखंड के पौड़ीजिले में अब गुलदार की इतनी दहशत हो गई है कि जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वहीं जिला प्रशासन ने खूंखार जानवर से बचाव के मद्देनज़र कई स्कूलों और आंगन बाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश जारी किए है। गुलदार के दिन दहाड़े देखे जाने और कभी […]
हल्द्वानी-बीजेपी स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा के निवास पहुंचे सीएम धामी,सांत्वना की व्यक्त,पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बधाया
खबर शेयर करें -हल्द्वानी ।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने (रविवार) को पूर्व मंत्री अविभाजित राज्य उत्तरप्रदेश में पूर्व मंत्री पर्वतीय विकास विभाग स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा के निवास आनंद लोक कालोनी, देवलचौड पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने के साथ ही शोक संतृप्त परिवार को […]
अब शाॅपिंग माॅल में भी स्थापित किए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
खबर शेयर करें – उत्तराखंड में अब शाॅपिंग माॅल में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसको लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्क्रैप पाॅलिसी के सख्ती से पालन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। अब शाॅपिंग माॅल में भी स्थापित किए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन […]