उत्तराखण्ड

बड़ी खबर हल्द्वानी-विजिलेंस ने रिश्वतखोर अधिकारी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। उत्तराखंड की विजिलेंस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक, अनिल कुमार सैनी को शिकायतकर्ता से 9,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि मेरी 03 अनुबन्धित बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिये मुझसे 3,000/- रूपये प्रति बस के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है, शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।
इधर शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर नियमानुसार ट्रैप टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के आवास की खाना तलाशी की जा रही है व पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। वही निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव