उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-यहाँ मोदी के मन की बात का 112 वां एपिसोड बूथ अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 112 वें एपिसोड को कालाढूँगी विधानसभा में मुखानी मण्डल के बूथ संख्या – 209 हरिपुर जमनसिंह में बूथ अध्यक्ष शंकर सिंह बोरा जी के आवास पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना.!!!
इस अवसर पर उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कहा कि मन की बात का कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी का लोकप्रिय कार्यक्रम है और इसे प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को हर बूथ पर आवश्यक रूप से सुनना चाहिए.!! साथ ही मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही सभी देशवासियो से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ माँ के नाम लगाने का आग्रह किया था.!! इस अवसर पर जिला महामंत्री जी ने कहा कि 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को वृहद् रूप से वृक्षारोपण करते हुए प्रत्येक वृक्ष को संरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा .!! कार्यक्रम में दीपू नेगी, दीपू भगत ,कमल बेलवाल , दीपांशु शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव