उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-घूमने निकले बुजुर्ग के साथ बातचीत करने के बहाने हुई ठगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज के समय में ठगी करने वाले नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का काम करते जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी का भी सामने आ रहा है यहां पर आज सुबह घूम रहे एक व्यक्ति को अनजान व्यक्ति के द्वारा बातचीत करने के बहाने सम्मोहित करके उसके साथ ठगी कर ली जानकारी के अनुसार मामला हल्द्वानी के दमुवादूंगा पनचक्की चौराहे के पास का है।यहाँ सुबह घूमने निकले बुजुर्ग पूरन चंद्र तिवारी से बातचीत के बहाने एक व्यक्ति ने ठगी कर ली। बुजुर्ग की शिकायत पर थाना काठगोदाम ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है। बुजुर्ग से सोने की अंगूठी और नगदी की ठगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव