उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-राजपुरा के 4 जुआरी पुलिस ने किए गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर हार-जीत की बाजी लगा कर सट्टेबाजी करने वालों सट्टेबाजों को चार गिरफ्तार है। भोटिया पड़ाव पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान वन विभाग द्वितीय गेट फुटपाथ वर्कशाप लाईन हल्द्वानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल कर जीत-हार की बाजी लगा रहे चार लोगों के कब्जे से 52 पत्ते तास व फड़ से 2900 रूपये बरामद कर उक्त को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने अमर सिंह वर्मा पुत्र मोहन लाल वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नं0 2 राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, अमरजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नं0 2 राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, रिषभ आर्या पुत्र नन्द किशोर आर्या उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं0 2 राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी नैनीताल और
अरविन्द सागर पुत्र हरीश सागर उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं0 27 गांधी नगर थाना बनभूलपुरा नैनीताल गिरफ्तार किया है।