उत्तराखण्ड

उत्तराखंड -आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही गांव के 10 लोग घायल

खबर शेयर करें -


पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह फिर से एक और हादसा हो गया। पौडी गढ़वाल के सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सतपुली थाने को दी गई। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। साथ ही लैंसडाउन से भी अतिरिक्त फोर्स को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही टाटा सूमो सुबह 6 बजे कुल्हाड़ बैंड के समीप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद सूमो में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं, जो कोटद्वार जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोग पूजा के लिए कोटद्वार जा रहे थे। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया है कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं। जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे में घायलों कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, भगवती देवी पत्नी जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी कसानी, बीरोखाल, (गंभीर घायल), रश्मि पुत्री जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी कसानी बीरोखाल, सरोजनी देवी पत्नी दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी कसाई, बीरोखाल, अनीता देवी पत्नी जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसाई, बीरोखाल, सूरजपाल सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी कसाई बीरोखाल,
राधा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निवासी कसानी, बीरोखाल, संजय पुत्र चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी कसानी बीरोखाल, सूरज गुसाई पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष (चालक), निवासी कसाई बीरोखाल, कलावती देवी पत्नी नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी कसानी बीरोखाल शामिल हैं।