उत्तराखण्ड

घर पहुंचा शहीद मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर,तीन साल पहले ही हुई थी शादी

खबर शेयर करें -

शहीद मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके घर भानियावाला पहुंच गया है। जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।




बता दें कारगिल में मौसम खराब होने के बाद तबीयत बिगड़ने पर 29 तारीख की रात को उनके शहीद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।


शहीद प्रणव नेगी मेजर के पद पर तैनात थे। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि शहीद प्रणव 36 वर्ष के थे और 94 रेजीमेंट में भर्ती थे। शहीद की तीन साल पहले ही शादी हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा है। बता दें प्रणव अपने घर के इकलौते चिराग थे

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव