उत्तराखण्ड

रातों-रात dream11 ने महेंद्र को बनाया करोड़पति,परिवार में खुशी का माहौल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से वैसे तो पिछले साल कई युवाओं ने ड्रीम 11 के जरिये काफी पैसे कमाये थे। वहीं इस साल भी ड्रीम 11 से कई लोग लखपति और करोड़पति बन चुके है। वहीं अब टिहरी गढ़वाल जिले के उप तहसील भलेई के गांव ग्राम धराण के रहने वाले महेंद्र ने भी ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमाई।

टिहरी के युवा महेंद्र की रातों रात किस्मत बदल गई और वो करोड़पति बन गए। यह संभव हुआ आइपीएल ड्रीम 11 में टीमें बनाने के बाद। जिसने उन्हें रातों रात करोड़पति बना दिया। उनकी इस जीत के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है।



मैच खत्म होने के बाद उनकी किस्मत चमक गई। जिसके बाद वह रातों रात करोड़पति बन गये। महेंद्र ने ड्रीम 11 में 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं। 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और लखनऊ के बीच हुए मैच में महेंद्र ने ड्रीम 11 पर टीम बनाई थी। जिसमें वे पहले स्थान पर रहे और करोड़पति बने। महेंद्र ने मैच में कुल 800.5 पॉइंट्स अर्जित किए हैं।