उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी -प्रदेश स्तरीय आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुद्धपार्क में धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाज़ी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कर्मचारी के द्वारा आज भी कार्य बहिष्कार जारी रहा है। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कार्यकत्रियों ने बुद्धपार्क में धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष हेमा लोहनी ने बताया कि संगठन को सरकार ने 2 मार्च को वार्ता का आश्वासन दिया है। कहा कि जब तक सरकार के साथ मांगों पर सफल वार्ता नहीं हो जाती तब तक पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान दी सीमा नेगी, धीरज गौड़, कमला पांडे, सोनी दरम्वाल लेख हंसा, पूजा पाठक, मुन्नी जोशी, आदि मौजूद रहीं।