उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

मासूम की हत्या कर फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ के दौरान दरोगा घायल,आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार।यहां मासूम की हत्या कर फरार चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में दरोगा घायल हो गया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे धर दबोचा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिसंबर में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में झुग्गी बस्ती चमगादड़ टापू में पेशे से ई रिक्शा चालक राजेश के छह वर्षीय बेटे अजीत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

घर से मोमबत्ती लेने पहुंचे मासूम का शव एक झुग्गी में मिला था, जिसके गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था। उसके शरीर के कई अंगों को चूहों ने नोंच खाया था। तभी से टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। बुधवार की रात सूचना मिली कि चमगादड़ टापू के पास बच्चे की हत्या करने वाला आरोपी घूम रहा है।

इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। जिससे दरोगा पवन डिमरी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश प्रदीप उर्फ दीपक के पैर में गोली लग गई।

इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गोली लगने से घायल दरोगा का भी उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव