उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी -पूर्व सैन्य अधिकारियों ने थामा भाजपा का दमन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी ।यहां कुमाऊं कार्यालय में सोमवार को पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।


दर्जनों पूर्व सैन्य अधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन
भारतीय सेना में देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए दर्जनों पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से प्रभावित होकर वो पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।


गौरतलब है कि कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होने हैं लिहाजा अब भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। बता दें रविवार को कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।