अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बेकाबू होकर सड़क से पलटा पिकअप मौत

खबर शेयर करें -

प्रदेश में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं सड़क हादसा रोकने के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी सड़क हादसे रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा में आज सुबह के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. हादसे में वाहन चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है. हादसा स्याल्दे तहसील के थाना देघाट क्षेत्र अंतर्गत टामा ढोन के पास हुआ है. थाना देघाट पुलिस को आज सुबह पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची. चालक समेत दो लोग पिकअप वाहन के नीचे दबे मिले जिनकी मौत हो चुकी थी.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव