उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में नशे कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है इसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी नशे के कारोबारी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं इसी क्रम में बड़ी खबर हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के सामने आ रही है यहां पर वनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से बरामद कच्ची शराब को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि जवाहर नगर क्षेत्र में चुंगी जवाहर नगर के पास एक महिला को गोला झुग्गी झोपड़ी की तरफ एक सफेद रंग की जरकिन ले जाते देखा।

संदिग्ध होने पर महिला को रोका गया। टीम में मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने महिला के पास मौजूद वस्तु की जांच की, तो वह ट अगला शराब थी। पूछताछ में महिला ने खुद को वनभूलपुरा थाना लेख स्थित जवाहर नगर निवासी राजवती बताया। सोमवार को महिला आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव