उत्तराखण्ड रामनगर

बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने किया हमला

खबर शेयर करें -

प्रदेश में वन्य जीव संघर्ष को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं वन्य जीव संघर्ष को लेकर मामला नैनीताल जिले का भी सामने आ रहा है यहां नैनीताल जिले में रामनगर क्षेत्र के ढिकुली से होटल में काम कर मालधन जा रहे बाइक सवार दो युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर होने पर बाघ जंगल मे भाग गया। मालधन निवासी जितेंद्र प्रसाद व लक्की ढिकुली में होटल में काम करते है। रोजाना की तरह ही दोनों काम समाप्त कर घर जा रहे थे। हाथीडगर के पास बाघ ने युवकों पर हमला कर दिया। बाइक सवार युवकों के शोर मचाने पर बाघ भागा। जिंतेंद्र के मुंह पर चोट लगी है। डीएफओ प्रकाश आर्या ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव