उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल -आदमखोर तेंदुए ने किया बुजुर्ग महिला पर हमला, डर का माहौल

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के पहाड़पानी के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुदुली में तेंदुए ने अपने आंगन में ही बैठी तितुली देवी पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला की चीखने की आवाज सुन जब परिजन बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। घर वालों और आस-पड़ोस के लोगों के शोर मचाने पर आदमखोर तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भाग गया।


हमले में वृद्धा घायल हो गई। जिसके बाद आनन-फान में परिजन वृद्धा को अस्पताल ले गए। बता दें कि तेंदुए के हमले में महिला के पैर पर पंजे के निशान लगे हैं। गनीमत रही कि परिजन समय पर पहुंच गए जिस कारण वृद्धा की जान बच गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।


तेंदुए के आतंक के कारण लोग परेशान हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन कर मुआवजा दिलाने की मांग की हैं। इसके साथी ही उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए कहा। स्थानीय लोगों ने भी जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित को मुआवजा देने के साथ ही गांव में पिंजरा भी लगाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव