उत्तराखण्ड हल्द्वानी

नौ लोगों की मौत के बाद जागा विभाग, 47 लाख की लागत से सुधारा जाएगा छीड़ाखान मोटर मार्ग

खबर शेयर करें -

ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद अब विभाग की नींद टूटी है। विभाग अब इस सड़क की मरम्मत का कार्य कराएगा।


शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर हुए हादसे के बाद विभाग की नींद खुली है। अब विभाग इस सड़क की सुधारीकरण करवाएगा। बता दें कि शुक्रवार को हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने सड़क खराब होने के कारण दुर्घटना होने की बात कही थी। जिसके बाद अब विभाग आपदा मद से स्वीकृत 47 लाख की धनराशि से सड़क को सही करवाएगा।


बता दें कि छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए आपदा मद से 47 लाख की धनराशि स्वीकृत हुी है। इसमें विभाग को दो सड़क की मरम्मत और दीवार निर्माण के लिए धनराशि जारी हुई है। जिसमें से सड़क के गड्ढों को भरने के लिए 32.78 लाख और क्षतिग्रस्त हो चुकी दिवारों को ठीक करने के लिए 14.97 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।


बता दें कि शुक्रवार सुबह छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया और 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।