उत्तराखण्ड हल्द्वानी

देश भर में मिला हल्द्वानी की बैणी सेना को दूसरा स्थान,हो रही जमकर तारीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम की बैणी सेना को देश में दूसरा स्थान मिला है। देशभर में बैणी सेना की तारीफ हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास में बैणी सेना को दूसरा स्थान मिला है।



नगर निगम हल्द्वानी की बैणी सेना को उसके काम के लिए देश में दूसरा स्थान मिला। बता दें कि बैंणी सेना की कू्ड़ा प्रबंधन और शुल्क लेने की व्यवस्था को देश की दूसरी सबसे उत्कृष्ट प्रैक्टिस चुना गया है। महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को ये पुरुस्कार इंडियन हैबिटेट सेंटर न्यू दिल्ली में अयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव 2023 में दिया गया।


बैणी सेना नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा संचालित एक स्वंय सहायता समूहों का संगठन है। जिसका का गठन 31 अक्टूबर 2022 को किया गया था। बैणी सेना में लगभग 500 महिलाओं हैं। बैणी सेना संगठन की महिलाओं ने 57 वार्डो में लगभग 50 हजार परिवारों का सर्वेक्षण कर डाटा संकलित किया है। इसके साथ ही इनके द्वारा यूजर चार्ज के रुप में निगम को हर मबीने लगभग 32 लाख रुपया प्राप्त होता है।


बैणी सेना को देश में दूसरा स्थान मिलने के मौके पर नगर निगम के सभी पार्षदों ने मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि स्वच्छता और कूड़ा कलेक्शन में बैणी सेना ने अग्रणीय भूमिका निभाई है।

.
यही वजह है कि आज बैणी सेना के मॉडल को दूसरे नगर निगम भी अपना रहे हैं। मेयर और नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय हल्द्वानी नगर निगम की जनता व सभी पार्षद और पूरी टीम को दिया है। एक साल के भीतर ही बैणी सेना स्वच्छता के मामले में देश में दूसरे स्थान में आकर बाकी नगर निगमों के लिए मॉडल बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव