उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

पति ने पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

रुड़की में हैवानियत की हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी का अपहरण कर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र का है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। जिस वजह से वह एक-दूसरे से अलग रहते थे। बीते 13 अक्टूबर को महिला अपनी बहन के साथ रुड़की के ही एक अस्पताल में गई हुई थी।

महिला ने बताया की उसकी बहन पानी पीने के लिए गई थी। इस बीच उसका पति अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उसका अपहरण कर ले गया। महिला ने बताया की उसका पति उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद देर रात वह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर ले गए। वहां पर उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया की किसी तरह वो अपनी जान बचाकर वहां से भागी।


जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।