उत्तराखण्ड रामनगर

रामनगर में ट्रेन से कटकर हाथी की हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंच वन विभाग

खबर शेयर करें -

राज्य में कई बार वन्य जीव की वाहनों की चपेट में आने से मौत की खबरें सामने आती रहती हैं इसी क्रम में बड़ी खबर रामनगर क्षेत्र से भी सामने आ रही है ।यहां ट्रेन से कटकर एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह हाथी का शव तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में 64 नम्बर गेट के पास हाथी का शव बरामद हुआ है।

बताया जाता है कि हाथी की मौत ट्रेन से टकराकर हुई है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। सुबह जैसे ही वन विभाग को इसकी सूचना मिली, तो वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। यह एक नर हाथी है। जिसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। प्रदीप धौलाखण्डी, एसडीओ, तराई-पश्चिमी वन प्रभाग भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गये

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव