उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल टोल टैक्स पर विवाद होने पर निकली तलवारें,टोलकर्मी चोटिल

खबर शेयर करें -

नैनीताल।जहां पर्यटकों और टोल टैक्स कर्मियों में विवाद हो गया। जिसमें पर्यटकों ने तलवारें निकाल ली। इस दौरान एक टोलकर्मी चोटिल हो गया।


शनिवार रात नैनीताल लेक बिज्र चुंगी तल्लीताल में टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि तलवारें निकाल लीं। विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लगता देख पर्यटक बैरिकेड तोड़ते हुए कार लेकर फरार हो गए।


पर्यटकों के बैरिकेड तोड़कर भागने के दौरान एक टोलकर्मी चोटिल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने दो पर्यटकों को पकड़ लिया है। जबकि दो पर्यटक फरार हो गए। बता दें कि नैनीताल जिले के तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी में टोल टैक्स को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है।


मिली जानकारी के मुताबिक तल्लीताल में चुंगी पर टैक्स देने को लेकप टोल कर्मी और पर्यटकों में कहासुनी हो गईय़ ये कहासुनी इतनी बढ़ गई की बात हाथापाई तक पहुंच गई।

पर्यटकों ने अपनी-अपनी तलवारें निकाल ली और हंगामा करने लगे। रात 11 बजे तक वहां हंगामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर दो पर्ययकों को मल्लीताल से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव