उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

उत्तराखंड-यहाँ यात्रियों से भरी बस नदी के बहाव में फंसी,sdrf ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

नेपालगंज से हरिद्वार की तरफ आ रही नेपाल भारत मैत्री सेवा बस शुक्रवार सुबह कोटवाली नदी को पार करते हुए फंस गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।


सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। श्यामपुर थाना पुलिस द्वारा पुल के ऊपर से रस्सियों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। नदी में पानी बढ़ जाने की वजह से बस में फंसे यात्रियों को रस्सियों की मदद से पुल के पिलर में चढ़ाया गया।


जानकारी के मुताबिक बस में 53 सवार थे। बताया जा रहा है बढ़ते जलस्तर को देखते हुए छह यात्री पुल के पिलर पर चढ़ गए थे। करीब एक घंटे बाद सभी यात्रियों का एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव