उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल-राफ्ट से कोसी नदी पार करवाकर पहुंचाया अस्पताल,मरीजों के लिए राफ्ट बनी एंबुलेंस

खबर शेयर करें -

प्रदेश से अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है। दो हफ्ते प्रदेश में धूप खिली हुई हुई थी लेकिन बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली है। पहाड़ी इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिस से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। जिस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


नैनीताल जिले में हर साल बरसात में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जिले के अंतिम छोर में स्थित चुुकुम गांव मुख्यधारा से कट जाता है। मंगलावर को गांव में दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राफ्ट की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।


मिली जानकारी के मुताबिक चुकुम गांव की निवासी घुंगरी देवी और चंपा देवी बीते कई दिनों से बीमार थी। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अस्पताल नहीं जा पा रही थी। चंपा देवी बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी जबकि घुंगरी देवी के हाथ में चोट लग गई।

इस बारे में जब गांव वालों ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चौहान को जानकारी दी। जिसके बाद प्रशासन ने एक राफ्ट टीम को चुकुम गांव भेजा। राफ्ट टीम ने दोनों को राफ्ट से नदी पार करवाकर अस्पताल पहुंचाया।