हल्द्वानी

नगर निगम और प्राधिकरण टीम की संयुक्त कार्रवाई में बनभूलपुरा क्षेत्र में की ये बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां पर आज बनभूलपुरा क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम हल्द्वानी की टीम के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है जानकारी के अनुसार बता दे संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नम्बर 8 व 12 में बने दो अवैध निर्माणों पर जेसीबी एवं मज़दूरों की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है, तथा एक निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि गत 30 जनवरी को हुई कार्यवाही के क्रम में व कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर आज गुरुवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है। इधर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में नुजूल भूमि पर बने दो अवैध निर्माणो की आज टीम के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही हैं।कार्यवाही के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, एसएनए गणेश भट्ट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल, सीओ सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत, सफाई निरीक्षक चतर सिंह, अमोल असवाल, सूरज, दिवाकर, बॉबी, तनवीर आदि लोग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad