उत्तराखण्ड

9 सितम्बर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष, नेताओं की बढ़ी टेंशन, सामने आ सकती है सीक्रेट लिस्ट!

खबर शेयर करें -
nitin nabin uttarakhand visit

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार वो कुमांऊ मंडल के दो दिवसीय दौरे पर रहने वाले हैं। अध्यक्ष के दौरे ने बीजेपी नेताओं में खलबली मचा दी है। माना जा रहा है कि 2027 चुनाव को लेकर नीतिन नबीन की सीक्रेट लिस्ट सामने आ सकती है। जिससे बीजेपी विधायकों की धड़कने अभी से बढ़ने लगी है। 

9 सितम्बर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की उत्तराखंड दौरे की खबर ने पार्टी खेमे में खलबली मचा दी है। अध्यक्ष इस बार कुमाऊं दौरे पर आएंगें और दो दिनों तक 2027 चुनाव को लेकर राजनीतिक गणित सैट करके जाएंगे। 9 और 10 सितंबर को नितिन नबीन के होने वाले दौरे ने बीजेपी नेताओं की हार्टबीट बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि 2027 चुनाव को लेकर अध्यक्ष की सीक्रेट लिस्ट सामने आ सकती है जिसने पार्टी नेताओं और विधायकों की बेचैनी बढ़ा दी है।

ख़राब प्रदर्शन वाली सीटों पर रहेगी नजर

बता दें कि हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक के साथ ही नितिन नबीन का प्रवास हो रहा है। ऐसे में कुमाऊं की उन विधानसभा सीटों पर खास मंथन होगा, जहां 2022 में बीजेपी को हार मिली थी या वो बेहद कम अंतर से जीत पाई थी। राजनीतिक तौर पर देखें तो बीजेपी के लिए कुमाऊं इसलिए अहम है क्योंकि 29 विधानसभा सीटों वाले इस मंडल में 2022 में पार्टी ने 18 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 11 सीटें आई थी। यानी प्रदेश में BJP की मजबूत स्थिति के बावजूद कुमाऊं में विपक्ष के लिए पर्याप्त राजनीतिक जमीन बनी रही है। यही वजह है कि 2027 की रणनीति में ऐसी सीटें बीजेपी के ‘रिकवरी टारगेट’ में ऊपर रहेंगी। 

2027 के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा अध्यक्ष का कुमाऊं दौरा

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का कुमाऊं दौरा जो 2027 के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के लिए कुमाऊं में एक दिलचस्प स्थिति है। अल्मोड़ा और द्वाराहाट में पार्टी को कुछ सौ वोटों ने सत्ता से बाहर रखा, जबकि गदरपुर में करीब एक हजार वोटों ने पार्टी को जीत दिलाई। यही अंतर 2027 की भाजपा रणनीति का आधार बन सकता है।

नितिन नबीन सीक्रेट लिस्ट आ सकती है सामने

पार्टी अगर इन सीटों पर पिछले चुनाव के बूथ वार आंकड़े, जातीय-सामाजिक समीकरण, स्थानीय मुद्दे और प्रत्याशी की स्वीकार्यता को जोड़कर काम करती है तो कुमाऊं में कुछ सीटों पर परिणाम पलटने की संभावना बन सकती है। BJP की कोशिश है कि जिन सीटों पर हार मिली उसपर जीत कैसे हासिल करनी है इसी पर रणनीति तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार अपने दौरे पर नितिन नबीन सीक्रेट लिस्ट पर सामने रख सकते हैं जिसने सिटिंग विधायकों की टेंशन बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव