उत्तराखण्ड

किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश में अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और लोगों को धमकाने जैसी गतिविधियों के लिए चर्चित ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई जारी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार के इनामी रवि कुमार गुप्ता को पुलिस ने यूपी के महाराजगंज स्थित सोनौली से अरेस्ट कर लिया।

चर्चित ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग का वंचित आरोपी गिरफ्तार

बता दें रवि कुमार गुप्ता (38) निवासो ऋषिकेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इस मामले में गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा समेत उसके तीन अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भूमि और पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप कर लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता था। इतना ही नहीं, फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भी लोगों को भयभीत किया जाता था।

नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही रवि कुमार गुप्ता लगातार फरार चल रहा था। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि इनामी अपने साथियों की मदद से सोनौली के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही दून पुलिस की टीम ने महाराजगंज पुलिस से समन्वय किया और सोनौली में दबिश दी। 28 अगस्त को पुलिस ने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पुलिस ने बरामद किए नेपाल भागने के दस्तावेज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से मिले दस्तावेजों से भी उसके नेपाल जाने की तैयारी की पुष्टि हुई है। उसके कब्जे से नेपाल कस्टम द्वारा जारी वाहन की आवाजाही से संबंधित दस्तावेज, नेपाल में वाहन ठहरने की अवधि बढ़ाने संबंधी कागजात और यातायात व्यवस्था सेवा कार्यालय द्वारा जारी वाहन अनुमति-पत्र बरामद हुए हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव