उत्तराखण्ड

बीजेपी को बड़ा झटका!, इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -
uttarakhand-bjp

उत्तराखंड भाजपा को राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के नेता प्रमोद खारी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। 

नेता प्रमोद खारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा किये फैसला किसी पद या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया जा रहा है। बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज़ और जनता के प्रति जिम्मेदारी को देखते हुए लिया गया है।

पत्र लिखकर दिया इस्तीफा

पत्र में उन्होंने लिखा, “दोस्तों आज अत्यंत भारी मन से भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। ये निर्णय किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या पद की इच्छा से प्रेरित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की जनता के व लक्सर के प्रति अपनी जिम्मेदारी और अंतरात्मा की आवाज़ पर लिया गया है।”

इन कारणों से दिया इस्तीफा

आगे उन्होंने लिखा, “आज उत्तराखंड बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और अफसरशाही जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। आम जनता की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं दिखता। युवाओं की उम्मीदें टूट रही हैं और जनहित के मुद्दे लगातार उपेक्षित हो रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्वयं को मौन रखना मेरे सिद्धांतों के विरुद्ध है। इन्हीं कारणों से मैंने भारतीय जनता पार्टी से अपना त्यागपत्र देने का कठिन निर्णय लिया है।” 

laksar-pramod khari

जनता के लिए निरंतर करते रहेंगे काम

मैं उन सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, मित्रों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और स्नेह एवं विश्वास बनाए रखा। मेरा संघर्ष पहले भी जनता के अधिकारों के लिए था। आज भी है और आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उत्तराखंड और लक्सर की जनता के हितों के लिए निरंतर जारी रहेगा। जनसेवा ही मेरा संकल्प है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव