उत्तराखण्ड

बड़ी खबर!, नए मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी, किस मंत्री को कौन सा विभाग?, जानिए

खबर शेयर करें -

whatsapp sharing button

 नए मंत्रियों को जिम्मेदारी

Uttarakhand Cabinet Expansion: आज यानी 20 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। ऐसे में अब उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। सरकार ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। चलिए जानते है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है?

नए मंत्रियों को दी गई विभागों की जिम्मेदारी

उत्तराखंड की धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हुई है। पांच विधायकों यानी खजान दास, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, भरत चौधरी को कैबिनेट में जगह मिली है। सूत्रों की माने तो अब नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी भी दे दी गई है।

मंत्री मदन कौशिक को मिली ये जिम्मेदारी

सूत्र से मिली खबर के अनुसार नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास ये सभी विभाग थे।

मंत्री खजान दास को मिले ये विभाग

वही मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

भरत सिंह चौधरी को मिली ये जिम्मेदारी

इसके साथ ही नवनियुक्त मंत्रियों में भरत सिंह चौधरी को परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), और खादी और ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदीप बत्रा को मिले ये विभाग

प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

राम सिंह कैड़ा को मिले ये विभाग

राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार  Uttarakhand Cabinet Expansion

बता दें कि धामी सरकार ने इस कैबिनेट विस्तार से जातीय गणित को साधने की कोशिश की है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि कैबिनेट में एक विधायक अनुसूचित जाति का है। तो वहीं एक ब्राहम्ण विधायक है। इसके अलावा एक पंजाबी विधायक और दो ठाकुर विधायक को मंत्री बनाया गया है।

राजपुर सीट से विधायक खजान दास अनुसूचित जाति, तो वहीं रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा पंजाबी समाज से आते हैं।  हरिद्वार से पांच बार के विधायक मदन कौशिक बीजेपी के बड़ा ब्राहम्ण चेहरों में गिने जाते हैं। नैनीताल के भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा और रुद्रप्रयाग सीट से विधायक भरत चौधरी ठाकुर समाज से आते है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव