उत्तराखण्ड

रोटरी क्लब हल्द्वानी द्वारा एसबीआई सीएसआर परियोजना के अंतर्गत 2500 पुनः प्रयोग योग्य सेनेटरी नैपकिन वितरित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रोटरी क्लब हल्द्वानी ने समाजसेवा की एक मिसाल पेश करते हुए एसबीआई के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत पिछले 15 दिनों में हल्द्वानी क्षेत्र के 10 सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को 2500 पुनः प्रयोग योग्य सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। यह वितरण अलग-अलग दिनों में विद्यालय प्रांगण में टीम भावना के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में एसबीआई शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति रही। नैपकिन के सही उपयोग और स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए रोटरी क्लब ने विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की। प्रशिक्षिका रेखा आर्या ने प्रत्येक विद्यालय में जाकर छात्राओं को जागरूकता सत्र दिए और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी जानकारी प्रदान की।
नैपकिन वितरण से लाभान्वित विद्यालय:
गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, बनभूलपुरा
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गांधीनगर
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, राजपुरा
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, बमोरी
गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, जवाहर ज्योति
नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, काठगोदाम
गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, लामाचौड़
गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, फूलचौड़
गवर्नमेंट हाई स्कूल, छरायल
गवर्नमेंट हाई स्कूल, मुखानी

विद्यालयों की ओर से सविता श्रीवास्तव, सुमन बिष्ट, ज्योति पंत, जया पांडे, शाइस्ता अबरार, आशा कनोजिया, कस्तूबा नंद लोहनी, आशीष शर्मा, गिरजा पाठक और मधु पांडे उपस्थित रहे।
एसबीआई की ओर से संतोष मिश्रा, हेमंत पुजारी, निहारिका कुमारी, वर्तिका राय, प्राची सिंह और मनोज बिष्ट ने सहभागिता की।
रोटरी क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष मनोज शाह, महामंत्री आशीष दुम्का, विनोद गडकोटी और विजय शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित व पर्यावरण हितैषी विकल्प उपलब्ध कराना है। रोटरी क्लब और एसबीआई का यह संयुक्त प्रयास न केवल स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम बन रहा है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव