उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से बड़ी खबर: घर के अंदर से बरामद हुए दो सगे भाईयों के शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

CRIME

नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लामचौड़ के बच्ची नगर में घर से ही दो सगे भाईयों के शव बरामद हुए है। जिसके बाद से इलाके में दहशत फ़ैल गई है।

घर के अंदर से बरामद हुए दो सगे भाईयों के शव

घटना मंगलवार दोपहर मुखानी थाना क्षेत्र की है। लामचौड़ के बच्ची नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब घर के अंदर से 2 सगे भाईयों के शव बरामद हुए है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मौके पर सीओ सहित पुलिस टीम मौजूद है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव