उत्तराखण्ड

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी, सभी जिलों में हो रही सघन चेकिंग

खबर शेयर करें -

दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट मोड़ पर उत्तराखंड पुलिस

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार में बम धमाके के बाद से देशभर में दहशत मच गई है। घटना के बाद से उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी

राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना और सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Delhi blast
फील्ड पर उतरे देहरादून के SSP

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को किया सक्रिय

डीजीपी ने सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर सघन तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों की निगरानी पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है।

DGP ने प्रदेशवासियों से की ये अपील

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर डायल करें

Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव