उत्तराखण्ड

उत्तराखंड:(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते इस जिले में कल भी अवकाश

खबर शेयर करें -

.


भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 05.08.2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05.08.2025 एवं 06.08.2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जनपद अन्तर्गत वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी-नालों का जल स्तर बढ़ने एवं पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने के साथ कतिपय क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन एवं सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण व प्रबन्धन के दृष्टिकोण से स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना आवश्यक है।


अतः उपरोक्त को मध्यनजर रखते हुये आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 22 (H) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 06 अगस्त, 2025 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।


उक्त आदेश का तत्काल अनुपालन करना सुनिश्चित करें

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव