उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मानसून सीजन की तैयारी को लेकर एसडीएम ने इन नाला क्षेत्र का किया निरीक्षण,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

मानसून सीजन की तैयारियों के क्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा हल्द्वानी तहसील अंतर्गत देवखड़ी नाला, दुर्गाली बमणी, आम पानी एवं बरेला आम नाला क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA), वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी सम्मिलित रहे।

निरीक्षण के दौरान कुल 23 प्रस्तावित चेक डैम स्थलों का भौतिक अवलोकन किया गया। UUSDA द्वारा आउटफॉल हेतु डीसिल्टिंग टैंक निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।

https://youtu.be/47DRSII-KSs?si=r6BrHWy9afZrod5T

videolink- https://youtu.be/47DRSII-KSs?si=r6BrHWy9afZrod5T

उपजिलाधिकारी द्वारा वन विभाग को निर्देशित किया गया कि मानसून से पूर्व आगामी 15 दिनों के भीतर चेक डैम निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही, राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि नालों एवं गूल क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण की त्वरित पहचान कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएं।

निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी:

श्री राहुल शाह, उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी

श्री कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA हल्द्वानी

श्री नीरज उपाध्याय, प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA हल्द्वानी

श्री संजीव कुमार, रेंजर अधिकारी, फतेहपुर रेंज

वन एवं राजस्व विभाग की टीम

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव