उत्तराखण्ड

अफसरों संग मार्निंग वॉक निकले सीएम धामी! बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर लिया फीडबैक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मंगलवार को बिना विधानसभा सत्र के भी चहल पहल नजर आई। अपने गैरसैंण दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हुए विधानसभा भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

सोमवार को देर सायं अचानक सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण भराड़ीसैण पहुंचे थे। मंगलवार सुबह उनके द्वारा भराड़ीसैण में प्रातः काल भ्रमण के दौरान विधानसभा, भराड़ीसैंण में ज़िलाधिकारी, चमोली सहित अन्य अधिकारियों से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा व जनपद चमोली से संबंधित अन्य विकास व जनकल्याण के कार्यों के विषय में जानकारी ली। अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। वह स्थानीय सारकोट गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेगे। इसके बाद भराड़ीसैण से देहरादून के लिए रवाना होंगे

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव