उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-बदमाश ने किया पुलिसकर्मी पर रोड से हमला,आरोपियों की तलाश जारी

खबर शेयर करें -
ई-रिक्शा और स्कूटी सवार को चैकिंग के लिए रोका, पुलिसकर्मी पर कर दिया लोहे की रॉड से हमला

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते है रहे हैं. रानीपुर में पुलिस कर्मियों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका तो बदमाश पुलिसकर्मियों पर लोहे की रॉड से वार कर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

बता दें देर रात करीब तीन बजे कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिवालिक नगर क्षेत्र में हैड कांस्टेबल कुंदन चौहान और होमगार्ड विक्रम गस्त पर थे. इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर उन्होंने ई-रिक्शा और स्कूटी सवार को चैकिंग के लिए रोका. संदिग्धों से पूछताछ के दौरान एक बदमाश ने जवानों के सिर पर रोड से हमला कर दिया.

पुलिसकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए घायल हालत में भी बदमाशों को पकड़ने का पूरा प्रयास किया गया. लेकिन दोनों बदमाश चोरी की ई रिक्शा को मौके पर छोड़कर स्कूटी से फरार हो गए. एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हाल-चाल जाना. एसएसपी ने कहा पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूटी सवार दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव