उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के राजीव नवोदय विद्यालय के होंगे अपने भवन, 83 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

खबर शेयर करें -



उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जनपद में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए नाबार्ड द्वारा 83 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दे दी गई है। जिसके क्रम में शासन ने दोनों विद्यालय में निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ रूपए की पहली किश्त जारी कर दी है। इन विद्यालयों के भवनों के शीघ्र निर्माण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।


प्रदेश में बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए नाबार्ड द्वारा 83 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। प्रदेश के के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का अब अपना भवन होगा। इन दोनों विद्यालयों के भवन निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कुल 83 करोड़ 95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के राजीव नवोदय विद्यालय के होंगे अपने भवन
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रूद्रप्रयाग के लिए 44 करोड़ 86 लाख रूपए और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय उत्तरकाशी के लिए 39 करोड़ 8 लाख की धनराशि शामिल है। अब दोनों राजीव नवोदय विद्यालय के अपने भवन होंगे। अब तक किराए के भवन में इन्हें संचालित किया जा रहा था।

पहली किश्त भी हुई जारी
डॉ. रावत ने बताया कि नाबार्ड द्वारा वित्तीय स्वीकृत के उपरांत शासन स्तर से दोनों विद्यालयों के लिए कुल 22 करोड़ 66 लाख की धनराशि पहली किश्त के रूप में जारी कर दी गई है। जिसमें 12 करोड़ 11 लाख रूपए रूद्रप्रयाग तथा 10 करोड़ 55 लाख रूपए की धनराशि उत्तरकाशी राजीव नवोदय विद्यालय को अवमुक्त की गई है, जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विभागीय मंत्री ने बताया कि उत्तरकाशी में बनने वाले नवोदय विद्यालय की कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग जबकि रूद्रप्रयाग में ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। जिन्हें तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है। दोनों विद्यालयों को अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन समय-समय पर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव