उत्तराखण्ड

बारिश से रूद्रपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त

खबर शेयर करें -


अत्यधिक वर्षा के कारण रूद्रपुर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। आज सुबह प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सभी वार्डों का दौरा किया और जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। मेन बाजार अग्रसेन चौक पर नगर निगम के नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के साथ निरीक्षण किया।


ट्रांजिट कैंप आजाद नगर में हो रहे जल भराव पर मौके पर पहुंचकर तहसीलदार दिनेश और कोतवाल भारत कुमार के साथ एसडीआरएफ की टीम के साथ लोगों को पानी से सुरक्षित निकलवाया। उनके रहने भोजन की व्यवस्था प्रशासन के माध्यम से करवाई जगतपुरा में पानी में फंसे हुए लोगों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगतपुरा में रुकवाने का इंतजाम किया। उनके रहने-खाने की व्यवस्था प्रशासन के माध्यम से करवाई गई है।


प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी और धामी सरकार आम जनमानस के साथ खड़ी है। किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी लोगों के लिए उचित खाने की और रहने की व्यवस्था का इंतजाम सरकार द्वारा किया जा रहा है।

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने रुद्रपुर क्षेत्र की समस्या के बारे में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को संयम बनाए रखने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई समस्या हो तो सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं l