उत्तराखण्ड

हल्द्वानी -यहां रोडवेज कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वार्ता का समय नहीं दिए जाने पर आंदोलन का चेतावनी दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक संचालन को सौंपे पत्र मे कहा कि फरवरी से संगठन लंबित मांगों के समाधान के लिए द्विपक्षीय वार्ता का अनुरोध कर रहा है। लेकिन सात माह बीतने के बावजूद प्रबंधन वार्ता के लिए समय नहीं दे रहा है। जिससे कर्मचारियों मे प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। कहा कि निगम प्रबंधन द्वारा कार्मिकों की मांगों के समाधान के लिए जल्द वार्ता नहीं बुलाए जाने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए प्रबंधन की कार्यप्रणाली जिम्मेदार होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश चंद्र कांडपाल, क्षेत्रीय मंत्री श्याम सिंह शाही मौजूद रहे।