उत्तराखण्ड

काठगोदाम से 35 यात्रियों का आदि कैलाश यात्रा के लिए तीसरा दल रवाना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए गुरुवार को काठगोदाम से 35 यात्रियों का तीसरा दल रवाना हुआ। हालांकि यह इस यात्रा पर जाने वाला तीसरा दल है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित गेस्ट हाउस में सुबह यात्रियों का स्वागत किया गया। यहां नाश्ता करने के बाद यह दल आदि कैलाश यात्रा को रवाना हुआ। यह दल कैंची धाम होते हुए जागेश्वर में दर्शन के बाद शाम को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। इस दल में कुल यात्री 35 है। जिसमें 13 पुरुष और 22 महिला यात्री है।

यात्रियों के स्वागत के दौरान निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल, बिज़नेस डेवलप्मेंट मैनेजर दीपक पांडे, हेमंत जोशी, दीपक रॉय, गुमान सिंह, गोकुल, शेरी, गोविंद, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।