उत्तराखण्ड हल्द्वानी

मुखानी पुलिस व एसओजी टीम ने हार-जीत की बाज़ी लगाने वाले 06 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक लाख से अधिक धनराशि बरामद

खबर शेयर करें -


●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

 *श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नशे अवैध/जुऐ के ख़िलाफ़* चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
  *श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी* के निर्देशन में एवं श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में *उ0नि0 बलवंत कम्बोज व उनकी टीम* द्वारा *होटल भुल्लर* कालाढूंगी रोड *06 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए 1,10000 रुपए मय ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार* किया गया। उक्त सभी के विरुद्ध थाना मुखानी में मु0FIR N0-98/24 *धारा* 3/4/13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रतिवादी
1- हिमांशु नैनवाल पुत्र पुरन चंद नैनवाल निवासी हिम्मतपुर मल्ला थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष
2- दरवान सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी हिम्मतपुर तल्ला नूतन कॉलोनी थाना मुखानी उम्र 47 वर्ष
3- संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी कालिका कॉलोनी मुखानी
4- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह निवासी भगवानपुर तल्ला आदर्श नगर कॉलोनी थाना मुखानी उम्र 38 वर्ष
5- नीरज कुमार पुत्र दयानंद निवासी भगवानपुर विचला थाना मुखानी उम्र 28
6- नरेंद्र मोहन पुत्र तारा दत्त पांडे निवासी भगवानपुर जय सिंह थाना मुखानी उम्र 70 वर्ष

पुलिस टीम

1- उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज
2- उप निरीक्षक संजीत राठौर प्रभारी SOG
3- कांस्टेबल चंदन नेगी SOG
4- कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव SOG
5- कांस्टेबल रविंद्र खाती