उत्तराखण्ड

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत,1 घायल

खबर शेयर करें -


बिनसर महादेव के दर्शन कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर के गांव जस्सागांजा निवासी अभिनव (19 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार और उसका दोस्त सचिन (18 वर्ष) पुत्र अशोक चंद्र के साथ बिनसर महादेव मंदिर दर्शन के लिए बाइक से गए थे। वापसी के दौरान बृहस्पतिवार शाम को उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।


मिली जानकारी के मुताबिक टोटाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घंटों तक सड़क के किनारे पड़े रहे। इसी बीच सड़क से गुजर रहे एक कार चालक ने दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


अस्पताल में इलाज के दौरान अभिनव की मौत हो गई। जबकि सचिन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल सचिन का इलाज बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।