उत्तराखण्ड

ब्रेक लगाते ही ट्रेन के कोच में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल

खबर शेयर करें -


रुड़की के इकबालपुर गांव में अहमदबाद से ऋषिकेश जा रही अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में अचानक आग लग गई। कोच में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार ट्रेन अहमदाबाद से ऋषिकेश जा रही थी। सुबह आरटी सेंटर रुड़की से सूचना मिली कि गाड़ी अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


जानकारी के अनुसार लक्सर जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि कोच के निचले हिस्से में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगते ही यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए थे। रेलवे कर्मचारियों ने कोच को दुरुस्त कर दिया है। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव