उत्तराखण्ड

हल्द्वानी -स्कूल वैन में आग लगने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में स्कूल वैन में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि वैन में उस समय बच्चे सवार नही थी। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कालाढूंगी रोड स्थित विमार्ट के समीप एक खड़ी स्कूल वैन में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई, जिसपर समय रहते काबू पा लिया गया।


उन्होंने बताया कि दुर्घटना के दौरान स्कूल वैन में कोई भी बच्चा सवार नही था, बल्कि उसमें कुछ ट्रॉफियां रखी हुई थी। इधर दुघर्टना की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी मोके पर पहुंचे और उन्हें दुघर्टना की पूरी जानकारी ली। सूत्रों की माने तो सिटी मजिस्ट्रेट ने दुघर्टना की जानकारी आरटीओ विभाग को दी, जो पूरी घटना की जांच करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव