उत्तराखण्ड

ससुरालियो पर विवाहित ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

खबर शेयर करें -

दहेज उत्पीड़न को लेकर कई मामले प्रदेश में सामने आते हैं इन दहेज की वजह से न जाने कितने परिवार उजड़ गए और कितनी लड़कियां इस दहेज के कारण अपनी जान से हाथ धो हो गई दहेज उत्पीड़न को लेकर मामला उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र का सामने आ रहा है यहां पर विवाहिता ने सुसराल जनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरगिस निवासी बघौरी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2016 में अली अहमद उर्फ सानू निवासी बारादरी, बरेली के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले और दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते रहे। आरोप लगाया कि चार माह की गर्भवती होने पर अल्ट्रासाउंड कराया। बेटी होने के कारण गर्भपात कराया। दहेज की डिमांड पूरी नही करने पर घर से निकाल दिया। नरगिस ने पति अली अहमद, ससुर अली अफजल, सास नुजरत, तथा देवर आजम खा, नंद तबस्सुम, शाइस्ता तथा इकराम खा पर मायके आकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव