उत्तराखण्ड

बीड़ी कारोबारी के घर आयकर विभाग की छापेमारी, दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने एक बीड़ी कारोबारी के घर पर छापा मारा।


इस वक्त आयकर विभाग की टीम कारोबारी के घर पर ही डेरा जमाए हुए है। अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम करीब तीन बजे ज्वालापुर स्थित वसंत विहार कॉलोनी पहुंची।

आयकर विभाग की टीम कारोबारी के घर जाकर दस्तावेज खंगालने में जुट गई है। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद है। आयकर विभाग की छापेमारी से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव