उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

आज हुआ इस नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट,2 की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें -

आज सुबह नेशनल हाईवे- 58 पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात गंभीर रूप से घायल हैं।


नेशनल हाईवे- 58 पर एक बस और एक बोलरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस से बोलरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।