उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल के इस इलाके में हुए भूस्खलन के बाद जांच में हुए चुकाने वाले खुलासे, पड़े खबर

खबर शेयर करें -

नैनीताल में दिन पर दिन भूस्खलन बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों नैनीताल के चार्टन लाॅज क्षेत्र में एक दो मंजिला मकान ढह गया। जिसके बाद नैनीताल के चार्टन लाॅज क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की जांच कराई गई। जिसमें इसके कारणों का खुलासा हो गया है।


सोमवार को चार्टन लाॅज क्षेत्र में हुए भूस्खलन की वजह सामने आ गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भू वैज्ञानिकों की टीम ने डांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि इस क्षेत्र में घरों से निकलने वाले पानी से लेकर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था सहीं नहीं होने के कारण भूस्खलन की स्थिति बनी है।


बता दें कि दो दिन पहले 21 सितंबर को चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन के कारण दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया था। इसकी चपेट में आने के कारण निचले हिस्से में बने दो और मकान धराशायी हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने 22 मकानों से 24 परिवारों को दूसरी जगह विस्थापित कर दिया है।


भूस्खलन के दो दिन बाद ही भू वैज्ञानिक दीपेंद्र सिंह चंद्र ने प्रशासन की टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान दरारों, पानी की निकासी, नालियों की स्थिति और कई चीजों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सामने आया कि सीवेज की सही व्यवस्था न होना भूस्खलन कारण है।